मुरलीधरन की 'फिरकी' में फंसे राहुल द्रविड़, कही ऐसी बात

अमर उजाला

Wed, 6 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने दुनियाभर के कई बल्लेबाजों को लेकर बयान दिए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

उनका कहना है कि मौजूदा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ उन महान बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं जो उनकी गेंद को पढ़ने का तरीका नहीं ढूंढ सके थे

Image Credit : सोशल मीडिया

मुरलीधरन ने कहा कि भारत के कई महान बल्लेबाज जैसे सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर उनकी गेंद को पढ़ लेते थे लेकिन द्रविड़ ऐसा नहीं कर सके थे

Image Credit : सोशल मीडिया

मुरलीधरन ने अपने जीवन पर बनी फिल्म ‘800’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यह बातें कहीं

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा- सचिन मेरी गेंद को बहुत अच्छी तरह पढ़ लेते थे, लेकिन ज्यादा खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाते थे। ब्रायन लारा भी इसमें सफल रहे थे, लेकिन वह भी मेरी गेंदों को हिट नहीं कर सके थे

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मौके पर महान क्रिकेटर तेंदुलकर भी मौजूद थे। तेंदुलकर ने स्पिन इस जादूगर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया

Image Credit : सोशल मीडिया

सचिन ने कहा- मैं पहली बार 1992-93 में इनसे मिला था और तब से हम अच्छे दोस्त हैं। पूरी दुनिया जानती थी कि वह किस तरह से गेंद को स्पिन कराते थे

Image Credit : सोशल मीडिया

सचिन ने कहा- आप उन्हें ‘एक्सप्रेसवे’ पर भी गेंदबाजी कराओगे तो वह गेंद को टर्न करा लेंगे। भले ही कैसी भी सतह हो

Image Credit : सोशल मीडिया

सचिन ने कहा- जब मुरलीधरन ने ‘दूसरा’ गेंद डालनी शुरू की तो 18 महीने नेट पर इसका काफी अभ्यास किया

Image Credit : सोशल मीडिया

विश्व कप के बाद वनडे को अलविदा कहेंगे क्विंटन डिकॉक

सोशल मीडिया
Read Now