अमर उजाला
Wed, 13 September 2023
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर खास उपलब्धि हासिल की है
वह तीनों फॉर्मेट मिलाकर टीम इंडिया के साथ 300 मैच जीतने का रिकॉर्ड हासिल कर चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की
श्रीलंका पर जीत के साथ ही विराट का टीम इंडिया में रहते 300 मैच जीत पूरे हो गए। विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 जीत पूरी करने वाले छठे क्रिकेटर बन गए
वहीं, वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे क्रिकेटर हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर 377 जीत के साथ रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने कुल 577 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे
दूसरे नंबर पर 336 जीत के साथ महेला जयवर्धने हैं। उन्होंने कुल 652 मैच खेले। तीसरे नंबर पर 307 जीत के साथ सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने कुल 664 मैच खेले
दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस 305 जीत के साथ चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने कुल 519 मैच खेले। वहीं, 305 जीत के साथ कुमार संगकारा पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने कुल 594 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले
विराट ने अब तक 505 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 300 मैचों में जीत हासिल की। विराट के बाद धोनी का नंबर आता है, जिन्होंने 538 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 298 मैचों में जीत हासिल की
एशिया कप में रोहित बने 'सिक्सर किंग', शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा