अमर उजाला
Thu, 10 August 2023
भारतीय क्रिकेट टीम जब एशिया कप 2023 में खेलने उतरेगी, तो उसकी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा होगा
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास एशिया कप 2023 के होस्टिंग राइट्स हैं
जिस बोर्ड या देश के पास मल्टी नेशन टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार होता है, उसका नाम टीम की जर्सी के दाहिने हिस्से पर लिखा जाता है
पाकिस्तान ने भी 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान 'टी20 वर्ल्ड कप भारत 2021' की जर्सी पहनी हुई थी
भले ही वह टूर्नामेंट यूएई में खेला गया हो, लेकिन होस्टिंग के राइट्स बीसीसीआई के पास थे
हालाकि, यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा, जिसमें सिर्फ चार मैच पाकिस्तान में और बाकी के 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे
टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से होगी, जबकि भारतीय टीम दो सितंबर को पाकिस्तान से कैंडी में भिड़ेगी
इसके बाद अगर दोनों टीमें सुपर-फोर और फिर फाइनल में पहुंचती हैं, तो भी भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना हो सकता है
पाकिस्तान के राष्ट्रीय पशु का नाम जानकर आ जाएगी हंसी