वनडे में बल्लेबाजों को बोल्ड करने में शमी-अफरीदी अव्वल, देखें रिकॉर्ड

अमर उजाला

Mon, 4 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

एशिया कप का आगाज हो चुका है। एशिया की छह टीमें इस टूर्नामेंट में अपना वर्चस्व साबित करने के लिए भिड़ रही हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, टूर्नामेंट का महामुकाबला बारिश के कारण धुल गया। भारत पाकिस्तान मैच में बारिश के कारण रद्द करना पड़ा

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी को पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के सामने जूझना पड़ा। शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह ने घातक गेंदबाजी की

Image Credit : सोशल मीडिया

शाहीन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को बोल्ड किया

Image Credit : सोशल मीडिया

वनडे में शाहीन अफरीदी के डेब्यू के बाद से इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को बोल्ड करने के मामले में वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

शाहीन ने सितंबर 2018 में वनडे डेब्यू किया था। तब से अब तक उन्होंने इस फॉर्मेट में 82 विकेट लिए हैं, जिसमें से 25 बार खिलाड़ियों को उन्होंने बोल्ड किया है

Image Credit : सोशल मीडिया

लिस्ट में शीर्ष पर भारत के मोहम्मद शमी हैं। शाहीन के वनडे डेब्यू के बाद से शमी ने 27 बार खिलाड़ियों को बोल्ड किया है

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क इस मामले में 26 बोल्ड विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारत के कुलदीप यादव 22 बोल्ड विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं

Image Credit : ट्विटर

बांग्लादेश के मेहदी हसन 21 विकेट के साथ पांचवें, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा 21 विकेट के साथ छठे स्थान पर हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

अफगानिस्तान के राशिद खान ने शाहीन के डेब्यू के बाद से 19 बार खिलाड़ियों को बोल्ड किया। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 18 बार खिलाड़ियों को बोल्ड किया, वह लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

शाहीन को मौजूदा समय में दुनिया का सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज माना जा रहा है। भारत के खिलाफ शाहीन ने 35 रन देकर चार विकेट झटके थे

Image Credit : सोशल मीडिया

हिम्मत है तो तस्वीर में हिरण को खोजकर दिखाएं

amar ujala
Read Now