अमर उजाला
Mon, 4 September 2023
भारत के पूर्व ओपनर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं
वायरल वीडियो भारत बनाम पाकिस्तान मैच का बताया जा रहा है। गंभीर एशिया कप के लिए श्रीलंका गए हुए हैं और वह कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं
इसी बीच दर्शक दीर्घा से फैंस कथित तौर पर कोहली-कोहली और धोनी-धोनी चिल्लाने लगते हैं
गंभीर कई मौकों पर धोनी की आलोचना कर चुके हैं और इससे प्रतीत होता है कि वह भारत के पूर्व कप्तान को पसंद नहीं करते
ऐसे में फैंस कथित तौर पर कोहली-धोनी के नारे लगाने लगते हैं। इससे गंभीर नाराज दिखे और उन्होंने फैंस की ओर देखकर आपत्तिजनक इशारा किया
यह पहली बार नहीं है जब गंभीर फैंस से इस प्रकार भिड़े हों। आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स की मेंटरिंग करने वाले गंभीर इस साल कोहली-कोहली के नारे से भी बौखला गए थे
इस मामले पर सफाई देते हुए गंभीर ने कहा- देखिए पहली बात तो ये जो सोशल मीडिया पर जो भी दिखाया जाता है, उसमें कोई सच्चाई नहीं होता
गंभीर ने कहा- अगर आप भारत विराधी नारे लगाएंगे या फिर कश्मीर को लेकर बात करेंगे तो बंदा इसी तरीक से तो रिएक्ट करेगा या हंस के चला जाएगा?
This browser does not support the video element.
गंभीर ने कहा- वहां दो से तीन पाकिस्तानी लोग थे जो भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे तो इसी वजह से वह नैचुरल रिएक्शन था। मैं अपने देश के खिलाफ सुन नहीं सकता हूं
गंभीर ने कहा- मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि जब आप मैच देखने आए हैं तो सिर्फ अपनी टीम को सपोर्ट करें। वहां पर कुछ पॉलिटिकल करने की जरूरत नहीं है
गंभीर के आपत्तिजनक इशारे को कुछ फैंस ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और अब इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है
वनडे में बल्लेबाजों को बोल्ड करने में शमी-अफरीदी अव्वल, देखें रिकॉर्ड