अमर उजाला
Wed, 13 September 2023
भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों को एशिया कप 2023 के सुपर फोर मुकाबले के दौरान श्रीलंका के स्पिन आक्रमण के खिलाफ स्कोर करने के लिए संघर्ष करना पड़ा
टीम इंडिया 213 रन पर ऑल आउट हो गई। बाएं हाथ के स्पिनर दुनिथ वेलालगे ने पांच विकेट लेकर कमाल का प्रदर्शन किया
वहीं, ऑफ स्पिनर चरिथ असलंका ने चार विकेट लिए। इसके अलावा मिस्ट्री स्पिनर महेश तीक्ष्णा ने एक विकेट लिया
भारतीय पारी के सभी 10 विकेट श्रीलंका के स्पिनरों के नाम रहे और 1974 में भारत द्वारा वनडे क्रिकेट खेलना शुरू करने के बाद ऐसा पहली बार हुआ
श्रीलंका को 172 रन पर आउट कर भारत ने 41 रन से मैच जीत लिया और एशिया कप 2023 फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली
भारतीय टीम अब 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलेगी। फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा
भारत में कहां पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, मनमोह लेंगी तस्वीरें