अमर उजाला
Fri, 15 September 2023
रोहित शर्मा वनडे में अब तक 51 अर्धशतक लगा चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाकर उन्होंने वनडे करियर में अर्धशतकों का अर्धशतक लगाया
रोहित वनडे में 50 से ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले आठवें भारतीय हैं। इस लिस्ट में 96 अर्धशतक के साथ सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं
इसके अलावा लिस्ट में राहुल द्रविड़ (82), एमएस धोनी (73), सौरव गांगुली (71), विराट कोहली (65), मोहम्मद अजहरुद्दीन (58) और युवराज सिंह (52) शामिल हैं
रोहित वनडे में 10 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया
रोहित एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हैं
भारतीय टीम 17 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में फाइनल मैच खेलेगी। टीम इंडिया सात और श्रीलंका छह बार एशियाई चैंपियन बन चुकी है
ICC ODI Rankings: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा