अमर उजाला
Thu, 7 September 2023
शानदार फॉर्म में चल रही पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर फोर के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हरा दिया
इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भले ही 17 रन की पारी खेली, लेकिन छह रन बनाते ही उन्होंने एक खास मुकाम हासिल किया
उन्होंने बतौर कप्तान वनडे में 2000 रन पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में इस मुकाम को छूने वाले बल्लेबाज बन गए
इस मामले में बाबर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। बाबर ने वनडे में बतौर कप्तान 31 पारियों में दो हजार रन पूरे किए
विराट ने 36 पारियों में ऐसा किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (41 पारी) हैं
चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन (44 पारी) और ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच (46 पारी) हैं
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 194 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में पाकिस्तान ने 39.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया
बाबर के अलावा इमाम उल हक ने 78 रन, फखर जमान 20 रन की पारी खेली। रिजवान 63 रन और अगहा सलमान 12 रन बनाकर नाबाद रहे
क्रिकेट की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें
आदित्य L1 ने ली सेल्फी, भेजी पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीर