अमर उजाला
Wed, 6 September 2023
एशिया कप में मंगलवार को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम जीतते-जीतते हार गई
श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 292 रन का लक्ष्य दिया था। सुपर फोर के लिए क्वालिफाई करने के लिए अफगानिस्तान को इसे 37.1 ओवर में चेज करना था
38वें ओवर की पहली गेंद पर अफगानिस्तान को जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी, लेकिन उसी गेंद पर मुजीब आउट हो गए
तीन गेंद बाद अफगानिस्तान का 10वां विकेट गिरा और टीम जीतने की जगह दो रन से मैच हार गई, अफगानिस्तान की टीम 37.4 ओवर में 289 रन पर सिमट गई
अब यह बात सामने आ रही है कि अफगानिस्तान को मिसकैलकुलेशन का सामना करना पड़ा
टीम के कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि उनकी टीम को नेट रन रेट और ओवर्स को लेकर क्लीयर नहीं किया गया था
यानी अफगानिस्तान की टीम को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्हें सुपर फोर के लिए क्वालिफाई करने के लिए 37.1 ओवर में जीतना जरूरी है
ट्रॉट का बयान काफी चौंकाने वाला है। इस हार के बाद अफगानिस्तान की टीम सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई
लोगों ने फजलहक फारुकी और मुजीब पर निशाना साधा, जो चार गेंद खेल गए, इसमें से चारों गेंद पर कोई रन नहीं बना
एक यूजर ने लिखा- अगर अफगानिस्तान की टीम के पास कैलकुलेटर नहीं था तो हमसे मांग लेते
ग्रुप-ए से पाकिस्तान और भारत, जबकि ग्रुप-बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सुपर फोर के लिए क्वालिफाई किया
पहली ही डेट पर ये लड़की पूछ लेती है इस तरह के निजी सवाल