नबी ने 24 गेंदों में लगाया अर्धशतक, चौके-छक्कों की बारिश कर बनाया रिकॉर्ड

अमर उजाला

Wed, 6 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

एशिया कप में मंगलवार को श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो रन से हरा दिया, इस रोमांचक मैच में जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम सुपर-फोर में पहुंच गई

Image Credit : सोशल मीडिया
वहीं, अफगानिस्तान की टीम एशिया कप से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी, इससे पहले नेपाल भी बाहर हो चुकी है
Image Credit : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान को श्रीलंका ने 292 रन का लक्ष्य दिया था, सुपर फोर के लिए क्वालिफाई करने के लिए अफगानिस्तान को यह रन 37.1 ओवर में बनाने थे
Image Credit : सोशल मीडिया

इस रन चेज में अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने तूफानी पारी खेली, उन्होंने 32 गेंदों पर 65 रन बनाए

Image Credit : सोशल मीडिया
नबी ने 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जो कि अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है
Image Credit : सोशल मीडिया

इससे पहले यह रिकॉर्ड मुजीब उर रहमान के नाम था। उन्होंने इसी साल कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था

Image Credit : सोशल मीडिया

तीसरे स्थान पर 21 गेंदों के साथ राशिद खान, चौथे स्थान पर 28 गेंदों के साथ नबी और पांचवें स्थान पर 28 गेंदों के साथ शफिकुल्लाह शिनवारी हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

वनडे एशिया कप की किसी एक पारी में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट के मामले में भी नबी शाहिद अफरीदी के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए

Image Credit : सोशल मीडिया

अफरीदी ने 2010 में दांबुला में बांग्लादेश के खिलाफ 60 गेंदों में 124 रन बनाए थे, तब उनका स्ट्राइक रेट 206.66 का रहा था

Image Credit : सोशल मीडिया

नबी ने श्रीलंका के खिलाफ लाहौर में 203.12 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, रन चेज करते हुए अफगानिस्तान की पारी 37.4 ओवर में 289 रन पर सिमट गई, न तो टीम जीत सकी और न ही सुपर फोर के लिए क्वालिफाई कर सकी

Image Credit : सोशल मीडिया

मुरलीधरन की 'फिरकी' में फंसे राहुल द्रविड़, कही ऐसी बात

सोशल मीडिया
Read Now