अमर उजाला
Sun, 14 January 2024
अपनी पीढ़ी के महानतम स्पिनर्स में से एक रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम को क्रिकेट के तीनों प्रारूप में कई बार अपनी क्षमता पर जीत दिलाई है।
हालांकि, ऐसे लोग हैं जो महसूस करते हैं कि अश्विन उस तरह के खिलाड़ी नहीं हैं, जिन पर सफेद गेंद के क्रिकेट में ज्यादा भरोसा किया जाना चाहिए
वनडे और टी20 में अश्विन के उतार-चढ़ाव भरे करियर के बावजूद वह कई विश्व कप (दोनों प्रारूपों में) का हिस्सा रहे हैं
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह से जब अश्विन के सीमित ओवरों के करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह अनुभवी स्पिनर भारत की टी20 और वनडे टीम में जगह पाने का हकदार नहीं है
युवराज ने कहा कि अश्विन टेस्ट क्रिकेटर के रूप में बहुत अच्छे हैं, लेकिन सीमित ओवर के क्रिकेट में अश्विन बल्लेबाज और फील्डर के रूप में ज्यादा कुछ नहीं कर पाते
उन्होंने कहा, 'अश्विन शानदार गेंदबाज हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह वनडे और टी20 में जगह पाने के हकदार हैं
युवी ने कहा- वह गेंद के साथ बहुत अच्छे हैं, लेकिन वह बल्ले से क्या कर पाते हैं? या एक फील्डर के रूप में?
युवी ने कहा- टेस्ट टीम में उन्हें होना चाहिए, लेकिन सफेद गेंद के क्रिकेट में मुझे नहीं लगता कि वह किसी टीम में जगह पाने के हकदार हैं
युवराज और अश्विन 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। अश्विन ने भारतीय क्रिकेट में युवराज के योगदान की काफी प्रशंसा की है
Video: टीवी शो पर चहल-धनश्री की मस्ती