'अश्विन इससे बेहतर विदाई का हकदार था', संन्यास पर आया कपिल देव का बयान

अमर उजाला

Thu, 19 December 2024

Image Credit : BCCI/X
रविचंद्रन अश्विन के अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले से विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव भी हैरान हैं।
Image Credit : BCCI
उनका मानना है कि स्टार ऑफ स्पिनर विशेषकर घरेलू धरती पर उचित विदाई के हकदार थे।
Image Credit : BCCI
अश्विन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।
Image Credit : BCCI
कपिल का मानना है कि लगता है कि अश्विन किसी चीज को लेकर नाखुश थे।
 
Image Credit : BCCI
कपिल ने कहा, मैं इस बात से हैरान था कि भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक ने खेल छोड़ने का फैसला कैसे किया। प्रशंसक निराश हैं लेकिन मैंने उसके चेहरे पर भी निराशा के भाव देखे। वह निराश दिख रहा था और यह दुखद है। वह इससे बेहतर विदाई का हकदार था। 
Image Credit : BCCI
अश्विन ने एक महत्वपूर्ण सीरीज के बीच में संन्यास लेने का फैसला किया और कपिल इसके पीछे के कारण जानना चाहते हैं।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा, वह इंतजार कर सकता था और भारतीय धरती पर अपने संन्यास की घोषणा कर सकता था लेकिन मुझे नहीं पता कि उसने अभी ऐसा क्यों किया। मैं उनका पक्ष भी सुनना चाहता हूं।
Image Credit : BCCI
कपिल ने उम्मीद जताई कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अश्विन की शानदार विदाई के लिए उचित प्रबंध करेगा।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि बीसीसीआई भारतीय टीम के इस मैच विजेता की शानदार विदाई के लिए उचित प्रबंध करेगा।
Image Credit : instagram.com/rashwin99/

IND vs AUS: अश्विन हमारे लिए हमेशा परेशानी का सबब रहे: मिचेल स्टार्क

PTI
Read Now