इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने अश्विन

अमर उजाला

Mon, 5 February 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराकर दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली।

Image Credit : सोशल मीडिया

विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने घातक गेंदबाजी कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाजों को निशाना बनाते हुए तीन विकेट हासिल किए। 

Image Credit : सोशल मीडिया

इंग्लैंड की दूसरी पारी में अश्विन की कातिलाना गेंदबाजी का जादू देखने को मिला। बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ अश्विन ने एक खास रिकॉर्ड बनाया।

Image Credit : सोशल मीडिया

वह इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उनके नाम 97 विकेट हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

अनुभवी खिलाड़ी ने महान लेग स्पिनर चंद्रशेखर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 23 मैचों में 95 विकेट लिए। चंद्रशेखर के नाम आठ पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

इंग्लैंड की पहली पारी में अश्विन को कोई सफलता नहीं मिली थी, लेकिन दूसरी पारी में ऑफ स्पिनर ने जबरदस्त गेंदबाजी के दमपर मेहमान टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, वह 500 टेस्ट विकेट लेने से चूक गए। वहीं, अश्विन भारतीय सरजमीं पर 350 विकेट पूरे करने से चार कदम दूर हैं। अगले टेस्ट में वह यह दोनों रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं।

Image Credit : बीसीसीआई

'तलाक टेंपल' के नाम से मशहूर ये अनोखा मंदिर, दुनिया के इस कोने में है स्थित

istock
Read Now