अमर उजाला
Wed, 5 July 2023
टेनिस को अलविदा कह चुकी पूर्व वर्ल्ड नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी के घर खुशियां आईं हैं
बार्टी और उनके पति गैरी किसिक माता पिता बन गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटे की तस्वीर शेयर करके फैंस को जानकारी दी
बार्टी ने महज 25 साल की उम्र में प्रोफेशनल टेनिस को अलविदा कह दिया था और अब उसके दो साल बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया है
किसिक ने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हमारा सुंदर बेटा। इस दुनिया में स्वागत है हेडन
बार्टी ने इस साल की शुरुआत में खुद ही फैंस को बताया था कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने अपने कुत्ते के साथ बच्चे के जूते की तस्वीर शेयर की थी
बार्टी तीन ग्रैंडस्लैम जीत चुकी हैं। उन्होंने 2019 में फ्रेंच ओपन, 2021 में विंबलडन और 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था
2022 में ही 25 साल की उम्र में बार्टी ने टेनिस को अलविदा कह दिया था। उनके इस फैसले से फैंस काफी हैरान भी हुए थे
एश्ले बार्टी का नाता क्रिकेट से भी रहा है, वह महिला बिग बेश लीग भी खेल चुकी हैं
10,000 औरतों के साथ सो चुका है यह फुटबॉलर!