अमर उजाला
Wed, 12 June 2024
अर्शदीप सिंह ने टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका के खिलाफ चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट झटके। इसी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड अपने नाम किया
अर्शदीप ने रविचंद्रन अश्विन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चार ओवर में नौ रन देकर चार विकेट टी20 विश्व कप में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है
इससे पहले यह रिकॉर्ड अश्विन के नाम था। उन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मीरपुर में 11 रन देकर चार विकेट लिए थे
वहीं, हरभजन सिंह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2012 में कोलंबो में इंग्लैंड के खिलाफ 12 रन देकर चार विकेट झटके थे
टी20 विश्व कप में अपने ग्लैमरस अवतार से इन महिला एंकर्स ने जीता दिल, देखें