अमर उजाला
Thu, 27 July 2023
महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं, वह जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं
अर्जुन ने जिम से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते नजर आ रहे हैं
अर्जुन ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है, इसमें वह अपने एब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं
टीम इंडिया में विराट कोहली के आने के बाद से खिलाड़ियों में फिटनेस को लेकर जागरुकता बढ़ गई है
केएल राहुल, शुभमन गिल के बाद अब अर्जुन ने फिटनेस दिखाया है, अर्जुन ने इसी साल आईपीएल में डेब्यू किया था
मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी, उन्होंने चार मैचों में तीन विकेट लिए थे
फिलहाल यह पेसर देवधर ट्रॉफी में साउथ जोन के लिए खेल रहा है, जिसके कप्तान मयंक अग्रवाल हैं। इस टीम में उनके साथ तेज गेंदबाजी की जिम्मदेराी विद्वत कवेरप्पा और व्यश्क विजयकुमार निभाएंगे
अर्जुन को हाल ही में बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकेडमी में 20 दिनों के कैंप में बुलाया गया था, वह गोवा से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं
उन्होंने कहा- यह है कि सात फर्स्ट क्लास मैचों में अर्जुन ने सिर्फ 12 विकेट लिए हैं, लेकिन उनमें क्षमता है, उनके नाम फर्स्ट क्लास सेंचुरी भी है
उन्होंने कहा- अगर सेलेक्शन कमेटी को उनमें क्षमता नहीं दिखती तो NCA में कैंप के लिए नहीं चुनते, कोच उनको बेहतर बनाने पर काम करेंगे
क्या है तानाशाह किम जोंग-उन के तीसरे बच्चे का रहस्य?