अमर उजाला
Mon, 24 June 2024
सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले के दौरान, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया
रसेल टी20 विश्व कप के इतिहास में कैरेबियाई टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए
रसेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की। इस ऑलराउंडर ने चार ओवरों के अपने स्पेल में दो विकेट लेने में सफल रहे और उन्होंने 19 रन दिए
इन दो विकेटों के साथ दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रसेल टी20 विश्व कप इतिहास में अपनी कुल विकेट की गिनती 29 तक पहुंचा दी जो सबसे अधिक है
ब्रावो के नाम इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड था
उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 27 विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर 23 विकेट के साथ सैमुअल बद्री हैं
VIDEO: लाइव मैच में यानसेन-रबाडा की जोड़दार टक्कर, आननफानन में पहुंची मेडिकल टीम