धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच चहल का एक और पोस्ट हुआ वायरल

अमर उजाला

Tue, 7 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@dhanashree9
भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल और डांसर तथा कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है और दोनों के तलाक लेने की अटकलें चल रही हैं
Image Credit : Instagram
बताया जा रहा है कि चहल ने सोशल मीडिया अकाउंट से धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली है। यहां तक की दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी नहीं कर रहे हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चहल और धनश्री एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर सकते हैं और जल्द ही इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी जा सकती है
Image Credit : इंस्टाग्राम-@dhanashree9
इन सब के बीच चहल का एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वह खुद को शांत रखने के विषय में बात करते दिख रहे हैं
Image Credit : एक्स (ट्वीटर)
चहल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुकरात का एक वाक्य लिखा- मौन एक गहन संगीत है, उन लोगों के लिए जो इसे सभी शोर से ऊपर सुन सकते हैं
Image Credit : Yuzvendra Chahal instagram
इससे पहले चहल ने एक पोस्ट किया था जिसमें वह अपने सफर और परिवार के विषय में बात करते दिखे थे
Image Credit : एक्स (ट्वीटर)
चहल ने पोस्ट में लिखा, कड़ी मेहनत लोगों का व्यवहार बताती है। आप अपने सफर को जानते हैं और आपको इसका दर्द पता होता है। आपको पता रहता है कि यहां तक पहुंचने के लिए आपने कितना दर्द सहा है
Image Credit : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे लिखा, दुनिया जानती है कि आपको खड़े रहना है। आपने अपने पिता और मां को गौरवान्वित करने के लिए अपना पसीना बहाया है। हमेशा एक गौरवान्वित पुत्र की तरह सीना तानकर खड़े रहो
Image Credit : yuzi_chahal23
ऐसा पहली बार नहीं है जब चहल और धनश्री के बीच सबकुछ सही नहीं चलने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले 2023 में भी अटकलों का बाजार तब गर्म हुआ था जब धनश्री ने इंस्टाग्राम से अपने उपनाम से चहल शब्द हटा लिया था
Image Credit : yuzi_chahal23
उस वक्त हालांकि, युजवेंद्र चहल ने इसे अफवाह बताया था और अपने प्रशंसकों से किसी तरह की अफवाहों पर भरोसा नहीं करने की हिदायत दी थी। धनश्री और चहल की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी
Image Credit : X

कहां होता है गंगा और गोमती नदी का संगम?

Freepik
Read Now