अमर उजाला
Tue, 22 October 2024
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का मानना है कि जो रूट अपनी भूख और अविश्वसनीय प्रतिभा की बदौलत सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं।
33 वर्षीय रूट के नाम फिलहाल 12,716 टेस्ट रन हैं और वह भारतीय दिग्गज तेंदुलकर (15,921) से 3205 रन पीछे हैं।
रूट फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।
रूट से आगे राहुल द्रविड़ (13,288), जैक कैलिस (13,289) और रिकी पोंटिंग (13,378) और तेंदुलकर हैं।
आईसीसी ने कुक के हवाले से कहा, मुझे लगता है कि जो रूट निश्चित रूप से इंग्लैंड टीम के लिए एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं जिसे तोड़ना बहुत मुश्किल होगा।
रूट फिलहाल पाकिस्तान के दौरे पर हैं। वह जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं।
हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने हैरी ब्रूक के साथ 400 रनों की विशाल साझेदारी की थी। इस दौरान उनके बल्ले से दोहरा शतक निकला था।
क्या आप तस्वीर में गिलहरी को 8 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?