अमर उजाला
Wed, 5 July 2023
अजीत अगरकर भारतीय चयन समिति के नए अध्यक्ष बन गए हैं, चार जुलाई को बीसीसीआई ने इसकी घोषणा की
भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है
अजीत को दोस्त की बहन फातिमा से प्यार हुआ था, फिर उन्होंने फरवरी 2002 में फातिमा से शादी कर ली थी
फातिमा का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। वह एक एजुकेशनिस्ट हैं। साथ ही केए एडु-एसोसिएट्स की सह-संस्थापक हैं
साल 2000 में अगरकर की फातिमा से मुलाकात हुई थी, दोनों मुंबई में मिले थे। तब फातिमा एक निजी फर्म में मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही थीं
अगरकर के दोस्त और फातिमा के भाई मजहर ने इस मुलाकात में अहम भूमिका निभाई थी
48 साल के अजीत और फातिमा का एक बेटा भी है, दोनों ने उनका नाम राज रखा है
अगरकर ने क्रिकेट की कोचिंग रमाकांत आचरेकर से ली थी। आचरेकर सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली, समीर दिघे जैसे कई मुंबई के क्रिकेटर्स के कोच रहे हैं
2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे इस खिलाड़ी ने 26 टेस्ट और चार टी20 मैचों के अलावा 191 वनडे खेले हैं।
उनके नाम भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज वनडे अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा वह सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं
अगरकर करीब एक दशक में चयन समिति के सबसे हाई-प्रोफाइल सदस्य हैं। वह पहले मुंबई की सीनियर टीम के मुख्य चयनकर्ता रह चुके हैं
अगरकर ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सहायक कोच थे, अगरकर 1999, 2003 और 2007 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सदस्य थे
महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स के सामने द्रविड़ ने की शुभमन की तारीफ; Video