अजय जडेजा की राय- पारी की शुरूआत करें कोहली, रोहित तीसरे नंबर पर उतरें

अमर उजाला

Fri, 3 May 2024

Image Credit : PTI

भारत के पूर्व ऑलराउंडर अजय जडेजा का मानना है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को तीसरे नंबर पर उतरकर विराट कोहली से पारी का आगाज कराना चाहिए

Image Credit : PTI

भारत ने 30 अप्रैल को टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया था। अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में भारत को पहला मैच पांच जून को आयरलैंड से खेलना है

Image Credit : IPL/BCCI

जडेजा ने कहा- विराट कोहली को पारी का आगाज करना चाहिए। रोहित को तीसरे नंबर पर उतरना चाहिए। उन्हें थोड़ा समय मिल जाएगा क्योंकि बतौर कप्तान उनके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होगा

Image Credit : IPL/BCCI/PCB/Social Media

उन्होंने कहा- विराट के टीम में होने से निरंतरता रहेगी। वह शीर्षक्रम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और पावरप्ले में उन्हें जमने का मौका मिलेगा

Image Credit : IPL

खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पांड्या के चयन का भी समर्थन करते हुए जडेजा ने कहा- वह कई कारणों से सुर्खियों में हैं। वह खास खिलाड़ी हैं और भारत में इस तरह के ऑलराउंडर कम ही मिलते हैं

Image Credit : IPL

उन्होंने कहा- चयन फॉर्म के आधार पर नहीं किया गया। यह इस पर निर्भर है कि आप कैसे खेलना चाहते हैं। आपके पास टीम में स्थापित खिलाड़ी हैं। अब देखना यह है कि रोहित क्या सोचते हैं

Image Credit : IPL

IPL: पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, भुवनेश्वर-बोल्ट शीर्ष पर

IPL/BCCI
Read Now