अमर उजाला
Sat, 7 October 2023
विश्व कप 2023 के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हुईं
दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 428 रन बनाए
अफ्रीकी टीम के लिए रसी वान डर डुसेन ने 108, एडेन मार्करम ने 106 और क्विंटन डिकॉक ने 100 रन बनाए
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्करम ने विश्व कप में इतिहास रच दिया
एडेन मार्करम पुरुष वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए
मार्करम ने सबसे तेज शतक लगाने के मामले में आयरलैंड के केविन ओब्रायन का रिकॉर्ड तोड़ दिया
मार्करम ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 49 गेंद पर शतक लगाया
केविन ओब्रायन ने 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ बंगलूरू में 50 गेंद पर शतक जड़ा था
ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में 51 गेंद पर शतक लगाया था
2015 में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी में 52 गेंद पर शतक ठोका था
अब इस ग्रह पर मिशन भेजेगा इसरो, जानिए कब होगी लॉन्चिंग