अमर उजाला
Mon, 18 March 2024
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीत लिया है
आरसीबी फ्रेंचाइजी ने पहली बार कोई ट्रॉफी जीती है। इस जीत के बाद आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना काफी खुश नजर आईं
आरसीबी की पुरुष टीम आईपीएल के पिछले 16 सीजन में कभी खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन महिला टीम ने इतिहास रच दिया
कप्तान मंधाना ने इस लीग में शानदार कप्तानी की और साथ-साथ 300 रन भी बनाए
मंधाना ट्रॉफी जीतने के बाद अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ नजर आईं। दोनों की तस्वीर वायरल हो गई है
फाइनल के दौरान पलाश स्टेडियम में ही मौजूद थे। उन्होंने मंधाना के साथ तस्वीर खिंचवाई। दोनों की काफी पहले से डेटिंग करने की खबरें चल रही हैं
28 साल के पलाश म्यूजिक कम्पोजर हैं और मशहूर गायिका पलक मुच्छल के छोटे भाई हैं
पलाश ने 2023 में भी स्मृति के साथ तस्वीर खिंचवाई थी। तब महिला टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था
तस्वीर में खोजिए छिपी गिलहरी, आपके पास है सिर्फ 7 सेकेंड