अमर उजाला
Fri, 3 November 2023
इस्राइल-हमास युद्ध चर्चा में है। दुनिया भर की मशहूर हस्तियों, राजनेताओं और यहां तक कि कुछ खिलाड़ियों ने इस विषय पर अपनी राय साझा की है
भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी इस सूची में शामिल हो गए और उन्होंने 'गाजा में 10 साल से कम उम्र के मासूम बच्चों की हत्या' पर चुप्पी पर निराशा व्यक्त की
इरफान ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर अपने विचार साझा किए, साथ ही विश्व नेताओं से एकजुट होने और हमले को समाप्त करने के लिए भी कहा
इरफान पठान ने लिखा- "हर दिन, गाजा में 0 से 10 वर्ष की आयु के मासूम बच्चे जान गंवा रहे हैं और दुनिया चुप है
उन्होंने लिखा- एक खिलाड़ी के रूप में मैं केवल बोल सकता हूं, लेकिन यह विश्व नेताओं के लिए एकजुट होने और इन हत्याओं को समाप्त करने का सही समय है
इससे पहले सानिया मिर्जा ने भी गाजा के लोगों के समर्थन में आवाज उठाई थी
उन्होंने लिखा था- क्या हम कम से कम 20 लाख से ज्यादा की निर्दोष आबादी वाले शहर के लिए बंद किए गए खाने, पानी और बिजली की बात पर सहमत हो सकते हैं या नहीं
सानिया ने लिखा- जब उन निर्दोष लोगों पर बमबारी हो रही है तो उन लोगों के पास कहीं जाने की जगह नहीं है, न ही उनके पास छिपने की जगह है
सानिया ने लिखा- उन 20 लाख लोगों में आधी आबादी बच्चों की है, तो क्या इस मानवीय संकट पर आवाज उठाना सही नहीं है? क्या यह मानवीय संकट कुछ बोलने लायक नहीं है?
फ्रांस के इस गांव में रहती है केवल एक महिला, जानिए क्या है वजह