अमर उजाला
Wed, 29 May 2024
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह नए विवाद में फंस गई हैं। उन्होंने कथि त तौर पर फलस्तीन का समर्थन करते हुए इंस्टाग्राम पर 'ऑल आइज ऑन राफा' को लेकर पोस्ट शेयर किया
इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी को डिलीट कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स 'ऑल आइज ऑन राफा' को फलस्तीन के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए साझा कर रहे हैं
रितिका के बाद अब खेल जगत के अन्य सितारे भी 'ऑल आइज ऑन राफा' को लेकर पोस्ट साझा कर रहे हैं
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल से एक स्टोरी साझा की जिसमें लिखा था कि 'ऑल आइज ऑन राफा'
इसके अलावा इटली की फुटबॉल स्टार जियानलुका स्कैमाका और राउल बेलानोवा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीर साझा की
हमास द्वारा तेल अवीव में रॉकेट लॉन्च करने के कुछ घंटों बाद, इस्राइल ने राफा पर हमला किया था। यह हवाई हमाल विस्थापित लोगों के एक शिविर पर किया गया। इसमें 45 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए थे
क्या आप इस तस्वीर में खोज सकते हैं एक पेंगुइन