अमर उजाला
Sun, 23 July 2023
भारतीय क्रिकेट टीम को जल्द ही नया हेड कोच मिल सकता है। मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रेक्ट नवंबर में खत्म हो रहा है
इस बात को लेकर कुछ साफ नहीं है कि वर्ल्ड कप 2023 के बाद वे हेड कोच के पद पर रहेंगा या नहीं
हालांकि बीसीसीआई विश्व कप तक का इंतज़ार करेगी। द्रविड़ के बाद मौजूदा एनसीए हेड वीवीएस लक्ष्मण को ये जिम्मेदारी मिल सकती है
लक्ष्मण के अलावा टीम इंडिया हेड कोच के रूप में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और कोचिंग इंडस्ट्री के दिग्गज एंडी फ्लॉवर की ओर देख सकती है
हालांकि भारतीय टीम विदेश हेड कोच के ज़्यादा पक्ष में नहीं दिख रही है। डंकन फ्लेचर भारतीय टीम के आखिरी हेड कोच थे, जिनका करार 2015 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया था
इसके अलावा पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी हेड कोच बनने की रेस में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले सहवाग को लेकर हेड कोच के रूप में विचार किया जा चुका है
इसके अलावा गुजरात टाइटंस के कोच रहने वाले आशीष नेहरा भी लिस्ट का हिस्सा हो सकते हैं। आईपीएल में गुजरात 2022 में चैंपियन बनी थी, वहीं इस साल उपविजेता रही
शाहरुख खान वाले वर्ल्ड कप प्रोमो में बाबर के न होने पर भड़के शोएब अख्तर