25 साल बाद अपने घर में किसी टेस्ट पारी में पांच भारतीय बल्लेबाज शून्य पर आउट

अमर उजाला

Thu, 17 October 2024

Image Credit : BCCI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बंगलूरू में खेला जा रहा है

Image Credit : BCCI
पहला दिन बारिश से धुल जाने के बाद दूसरे दिन टॉस हुआ और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया
Image Credit : BCCI

रोहित का यह फैसला गलत साबित हुआ और टीम इंडिया दूसरे दिन ही 46 रन पर ऑलआउट हो गई

Image Credit : BCCI

यह टीम इंडिया का ओवरऑल टेस्ट में तीसरा न्यूनतम स्कोर रहा। वहीं, भारत में यह किसी भी टीम का न्यूनतम स्कोर भी रहा

Image Credit : BCCI

भारत के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन शामिल हैं

Image Credit : BCCI

25 साल बाद भारत में ऐसा हुआ है कि पांच बल्लेबाज टेस्ट में एक पारी में खाता नहीं खोल पाए हों। 

Image Credit : BCCI

इससे पहले ऐसा 1999 में हुआ था। तब मोहाली में कीवियो के खिलाफ ही पांच भारतीय बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे

Image Credit : BCCI

भारत के लिए एक टेस्ट
पारी में सर्वाधिक शून्य

  • 6 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2014 (पहली पारी)
  • 6 बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2024 (दूसरी पारी)
  • 5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 1948 (तीसरी पारी)
  • 5 बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 1952 (तीसरी पारी)
  • 5 बनाम न्यूजीलैंड, मोहाली, 1999 (पहली पारी)
  • 5 बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024 (पहली पारी)*

Image Credit : BCCI

91 साल में पहली बार अपने घर में 50 रन भी नहीं बना सकी टीम इंडिया

BCCI
Read Now