अमर उजाला
Sun, 15 October 2023
अफगानिस्तान ने रविवार (15 अक्तूबर) को नई दिल्ली में इंग्लैंड को हराकर इस विश्व कप का पहला उलटफेर किया
इस फॉर्मेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व कप में अफगानिस्तान ने पहली बार किसी किसी टेस्ट खेलने वाली टीम को हराया
विश्व कप में अफगानिस्तान की यह दूसरी जीत है और यह लगातार 14 मैचों में हारने के बाद मिली है
अफगानिस्तान ने 2015 में स्कॉटलैंड को हराया था, स्कॉटलैंड के पास टेस्ट खेलने का दर्ज नहीं है
अफगानिस्तान की टीम ने 49.5 ओवर में 284 रन पर सिमट गई, जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.3 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई
अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने तीन-तीन विकेट लिए, ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने दो विकेट झटके
राशिद खान ने इस मैच में तीन विकेट लेकर इंग्लैंड से चार साल पुराना हिसाब चुकता कर लिया
2019 विश्व कप में राशिद के खिलाफ इंग्लिश बल्लेबाज ने मैनचेस्टर में नौ ओवर में 110 रन बनाए थे, इस बार राशिद ने बदला ले लिया
राशिद ने 9.3 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट लिए, लियाम लिविंगस्टोन और आदिल रशीद के अलावा मार्क वुड को भी आउट किया
Video: स्टेडियम में दर्शक को महिला पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़, जानें कारण