चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अफगानिस्तान का यह स्टार खिलाड़ी लेगा संन्यास, सामने आई बड़ी जानकारी

अमर उजाला

Fri, 8 November 2024

Image Credit : mohammadnabi07
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि नबी ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास की इच्छा जताई है।
Image Credit : mohammadnabi07
नसीब ने कहा- हां, नबी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कुछ महीने पहले ही बोर्ड को इसकी जानकारी दे दी थी। 
Image Credit : mohammadnabi07
नसीब ने बताया कि वनडे से संन्यास के बाद नबी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल जारी रखेंगे। 
Image Credit : mohammadnabi07
नबी ने अब तक अफगानिस्तान के लिए 165 वनडे मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने दो शतक और 17 अर्धशतकों की मदद से 3549 रन बनाए हैं।
Image Credit : mohammadnabi07
इसके अलावा उनके नाम 171 विकेट भी दर्ज हैं। वहीं, इस प्रारूप में उनके नाम पांच विकेट हॉल भी हैं। 
Image Credit : mohammadnabi07
नबी टेस्ट प्रारूप से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 2019 में इस प्रारूप से संन्यास का एलान किया था।
Image Credit : mohammadnabi07

तस्वीर में छिपा है एक पिज्जा स्लाइस, खोज लिए तो जीनियस कहलाएंगे आप

Adobe Stock
Read Now