अमर उजाला
Sat, 21 September 2024
अफगानिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 177 रन से हरा दिया
इस जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। टीम के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली
गुरबाज के वनडे करियर का यह सातवां शतक रहा। वह अपने देश के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए
इस मामले में गुरबाज ने मोहम्मद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा। शहजाद ने छह शतक लगाए थे।
वहीं, 23 साल के होने से पहले वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में गुरबाज ने विराट कोहली की बराबरी की है
विराट ने भी 23 साल के होने से पहले वनडे में सात शतक लगा दिए थे। गुरबाज का जन्मदिन नवंबर में आता है। जबकि अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक और वनडे खेलना है
अगर गुरबाज उस मैच में शतक लगा देते हैं तो सचिन तेंदुलकर और क्विंटन डिकॉक की बराबरी कर लेंगे। सचिन और डिकॉक ने 23 साल के होने से पहले वनडे में आठ-आठ शतक लगाए थे।
53 साल के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, राशिद खान ने किया कमाल