अमर उजाला
Fri, 15 September 2023
दक्षिण अफ्रीका ने पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 164 रन से हरा दिया
सेंचुरियन में शुक्रवार (15 सितंबर) को दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 416 रन बनाए
अफ्रीकी टीम के लिए हेनरिच क्लासेन ने 83 गेंद पर 174 और डेविड मिलर ने 45 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए
जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 34.5 ओवर में 252 रन ही बना सकी, उसके लिए एलेक्स कैरी ने सबसे ज्यादा 99 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा ने इस मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया
एडम जम्पा ने 10 ओवर में 113 रन दिए, उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली
जम्पा एक वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के मिक लेविस के बराबर पहुंच गए
लेविस ने 2006 में जोहानिसबर्ग के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 113 रन दिए
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने 2016 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 10 ओवर में 110 रन दिए थे
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खानि ने 2019 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 110 रन ही लुटाए थे
शुभमन गिल का एशिया कप में पहला शतक, कोहली से इस मामले में निकले आगे