अमर उजाला
Sat, 13 April 2024
टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विकेटकीपर की पहली पसंद पर सवाल अभी भी जारी है
केएल राहुल का 15 सदस्यीय टीम में जगह मिलना लगभग तय है, वहीं दूसरी पसंद के लिए कई विकल्प हैं
ऋषभ पंत, संजू सैमसन और ईशान किशन दूसरे विकेटकीपर के लिए प्रमुख विकल्प हैं, जबकि युवा जितेश शर्मा ने भी पिछले एक साल में प्रभावित किया है
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि टी20 विश्व कप टीम का चयन करते समय चयनकर्ताओं के दिमाग में एक स्पष्ट विकल्प होता है
उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि ऋषभ पंत निश्चित तौर पर टीम में होंगे। मैं संजू सैमसन को भी ले जाऊंगा
गिलक्रिस्ट ने कहा- किशन अच्छे विकल्प हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि ऋषभ पंत, उनके बारे में अगर अभी तक नहीं सोचा गया तो कृपया उन्हें लॉक कर लेना चाहिए
पंत ने शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स पर आईपीएल 2024 की जीत में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 24 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली
पंत ने अब तक छह मैचों में 157.72 की ठोस इकॉनमी रेट के साथ 194 रन बनाए हैं। ईशान भी मुंबई इंडियंस के लिए अच्छे फॉर्म में नजर आए हैं
संजू सैमसन ने छह मैचों में तीन अर्धशतक की मदद से 246 रन बनाए हैं, जबकि किशन ने 182.95 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए हैं
दूसरी ओर जितेश इस सीजन अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पांच मैचों में 135.08 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 77 रन बनाए हैं
5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने IPL में सबसे कम गेंद पर ठोके 3000 रन, देखें लिस्ट