अमर उजाला
Wed, 8 May 2024
इस लिस्ट में पहला नाम राहुल तेवतिया का शामिल है जिन्होंने 81 आईपीएल मैचों में 825 रन बनाए। इसके अलावा उन्हें 32 विकेट भी हासिल किए, लेकिन उन्हें कभी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला
मनविंदर बिसला का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है जिन्होंने 39 मैचों में 798 रन बनाए
पॉल वल्थाटी ने 23 आईपीएल मैचों में 505 रन बनाए। उन्हें कभी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला
56 आईपीएल मैचों में 1083 रन बनाने वाले मनन वोहरा को भी कभी भारतीय टीम के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिला
प्रवीण तांबे ने 33 आईपीएल मैचों में 28 विकेट हासिल किए। उनके नाम एक मैच में हैट-ट्रिक भी दर्ज है। हालांकि, उन्हें कभी भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला
श्रेयस गोपाल ने 49 आईपीएल मैचों में 49 विकेट चटकाए। कर्नाटक का यह स्पिनर टीम इंडिया के बहुत उपयोगी साबित हो सकता है लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा है
राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले सिद्धार्थ त्रिवेदी भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने 76 मुकाबलों में 65 विकेट चटकाए हैं
रजत भाटिया ने 87 आईपीएल मैचों में 334 रन और 61 विकेट हासिल किए, लेकिन उन्हें कभी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया
शादाब जकाती, जो चेन्नई, गुजरात और आरसीबी का हिस्सा रहे, उन्होंने 47 मैचों में 59 विकेट चटकाए
IPL के दो सीजन में शेन वॉटसन ने जीता POTS अवॉर्ड, अब तक इनको मिल चुका खिताब