सात अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जो IPL 2024 में मचा रहे धूम, देखें लिस्ट

अमर उजाला

Wed, 24 April 2024

Image Credit : IPL

आईपीएल 2024 का रोमांच खिलाड़ियों और फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है
 

Image Credit : IPL

इस टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कई अनकैप्ड खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं

Image Credit : IPL

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।  उन्होंने सात मैचों में 318 रन बनाए हैं। वह विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं
 

Image Credit : IPL

लखनऊ सुपर जाएंट्स के घातक गेंदबाज मयंक यादव भी जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। वह 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं

Image Credit : IPL

सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा भी आईपीएल के 17वें सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने छह मैचों में 197.19 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं
 

Image Credit : IPL/BCCI

शशांक सिंह भी पीछे नहीं हैं। पंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज ने गुजरात के खिलाफ 29 गेंदों में 61 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं

Image Credit : IPL

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे वैभव अरोड़ा अपनी घातक गेंदबाजी की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने चार मैचों में सात विकेट  चटकाए हैं

Image Credit : IPL

आशुतोष शर्मा भी पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने पांच मैचों में  159 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए इस सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अब तक दूसरे बल्लेबाज हैं

Image Credit : IPL


कोलकाता नाइट राइडर्स के घातक गेंदबाज हर्षित राणा ने पांच मैचों में सात विकेट चटकाए हैं। उन्होंने हाल ही में विराट कोहली को आउट किया था
 

Image Credit : twitter

क्या आप तस्वीर में छिपा लाॅलीपाप ढूंढ सकते हैं?

Istock
Read Now