अमर उजाला
Sun, 11 February 2024
अंडर 19 विश्व कप का फाइनल आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा
कप्तान उदय सहारन की अगुवाई में भारतीय टीम नौवीं बार खिताबी मैच खेलने के लिए उतरेगी
अब तक इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम विजयी रही है, लगातार 6 मैचों में टीम को जीत मिली है
कप्तान उदय सहारन इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 6 मुकाबलों में 389 रन बनाए हैं
भारतीय टीम के मजबूत स्तंभ मुशीर खान बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखा सकते हैं। उन्होंने 338 रन बनाए हैं
सेमीफाइनल मैच में भारत को जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाने वाले सचिन धस ने 6 मैचों में 294 रन बनाए हैं
सौम्य पांडे गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया की मुसीबत बढ़ा सकते हैं। उन्होंने अब तक 17 विकेट चटकाए हैं
अब तक इस टूर्नामेंट में 10 विकेट ले चुके तेज गेंदबाज नमन तिवारी फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए काल बन सकते हैं
8 बार खिताबी मुकाबला खेल चुकी भारत की अंडर 19 टीम, कितनी बार जीता खिताब?