आईपीएल में शतक ठोकने वाले 5 सबसे उम्रदराज बल्लेबाज

अमर उजाला

Mon, 15 April 2024

Image Credit : IPL/BCCI

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक जड़ा

Image Credit : IPL/BCCI

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर रोहित के बल्ले से 105 रनों की नाबाद पारी निकली

Image Credit : IPL/BCCI

रोहित आईपीएल में शतक ठोकने वाले सबससे उम्रदराज एक्टिव खिलाड़ी हैं। आईपीएल में यह उनका दूसरा शतक रहा

Image Credit : IPL/BCCI

इससे पहले 2012 में उन्होंने केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में शतक लगाया था। तब उन्होंने नाबाद 109 रन की पारी खेली थी

Image Credit : IPL/BCCI

इस मौके पर हम आपको लीग में शतक लगाने वाले सबसे ज्यादा उम्र के टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं

Image Credit : IPL

एडम गिलक्रिस्ट- 39 साल और 184 दिन

2011 में गिलक्रिस्ट ने पंजाब से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 55 गेंद पर 106 रन बनाए थे

Image Credit : IPL/BCCI

सनथ जयसूर्या- 38 साल और 319 दिन

मुंबई से खेलते हुए जयसूर्या ने सीएसके के खिलाफ 48 गेंद में 114 रन बनाए थे

Image Credit : IPL/BCCI

क्रिस गेल- 38 साल और 210 दिन

2018 में गेल ने पंजाब के लिए खेलते हुए SRH के खिलाफ 63 गेंद में 104 रन बनाए थे
Image Credit : IPL/BCCI

सचिन तेंदुलकर- 37 साल और 356 दिन

सचिन ने 2011 में कोच्चि के खिलाफ अपना पहला और एकमात्र शतक लगाया था। तब उन्होंने 66 गेंद पर 100 रन बनाए थे

Image Credit : IPL/BCCI

रोहित शर्मा- 36 साल और 350 दिन

रोहित लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 63 गेंद पर 105 रन की पारी खेली

Image Credit : IPL/BCCI

क्या आप तस्वीर में खोज सकते हैं एक कछुआ?

istock
Read Now