अमर उजाला
Sat, 13 April 2024
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 3000 रन पूरे कर लिए
पंत ने 170.83 के स्ट्राइक रेट से चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए और दिल्ली को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाने में अहम योगदान दिया
इसी के साथ पंत आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 3000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए, उन्होंने इसके लिए 2028 गेंदों का सहारा लिया
इस लिस्ट में दूसरा नाम यूसुफ पठान का है, जिन्होंने 2082 गेंदों में 3000 रन पूरे किए। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2019 में खेला था
टी20 क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 2130 गेंदों में 3000 रन पूरे किए
सुरेश रैना भी इस मामले में पीछे नहीं हैं, उन्होंने 2135 गेंदों में आईपीएल में 3000 रन पूरे किए थे
इस लिस्ट में पांचवां नाम महेंद्र सिंह धोनी का है, जिन्होंने 2152 गेंदों में 3000 आईपीएल रन पूरे किए
जंगल सफारी पर गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी, विलियम्सन ने साझा की तस्वीरें