अमर उजाला
Tue, 4 April 2023
आईपीएल इतिहास में अब तक 15 सीजन हो चुके हैं और इस साल 16वां सीजन जारी है
आईपीएल ने कई खिलाड़ियों की किस्मत चमका दी है और उन्हें करोड़पति बनाया है
हम आपको यहां ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो मोटी रकम मिलने के बाद सीजन में फेल हुए हैं
ईशान किशन को मुंबई ने 2022 में 15.25 करोड़ में खरीदा, लेकिन वह 14 मैच में 418 रन ही बना सके
2017 में इंग्लैंड के टाइमल मिल्स को आरसीबी ने 12 करोड़ में खरीदा था, वह सीजन में पांच विकेट ही ले सके
दिल्ली ने मैक्सवेल को 2020 में 10.75 करोड़ में खरीदा था, वह 13 मैच में 108 रन ही बना पाए थे
इंग्लैंड के केविन पीटरसन पर दिल्ली ने 2014 में नौ करोड़ खर्च किए थे, वह 11 मैच में 294 रन ही बना सके थे
दिल्ली ने 2015 में युवराज सिंह को 15 करोड़ में खरीदा था, वह 14 पारियों में 248 रन ही बना पाए थे
वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक ये 3 खिलाड़ी जीत सकते हैं ऑरेंज कैप