अमर उजाला
Sat, 15 June 2024
इंग्लैंड ने ओमान के खिलाफ 48 रन का लक्ष्य 3.1 ओवर में हासिल कर लिया था। इसी के साथ इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई
आइए नजर डालते हैं टी20 विश्व कप के इतिहास में गेंदों के लिहाज से पांच सबसे बड़ी जीत पर
इंग्लैंड ने ओमान के खिलाफ मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में 101 गेंद रहते जीत हासिल की। यह वर्ल्ड कप इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है
श्रीलंका ने नीदरलैंड के खिलाफ 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में 90 गेंद रहते जीत हासिल की थी। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की बॉल के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में 86 गेंद रहते मैच हरा दिया था। यह मुकाबला दुबई में खेला गया था
2021 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सामना स्कॉटलैंड से दुबई में था। उस मैच में भारत ने स्कॉटलैंड पर 81 गेंद रहते बड़ी जीत दर्ज की थी। यह गेंदों के लिहाज से टी20 वर्ल्ड कप में पांचवीं सबसे बड़ी जीत थी
T20 WC: 'उमर के आंकड़े कोहली से बेहतर', कामरान अकमल का एक और बेतुका बयान