एशिया कप फाइनल में बने 15 बड़े रिकॉर्ड्स, टीम इंडिया ने किया कमाल

अमर उजाला

Sun, 17 September 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। आइए इस मैच में बने कुछ रिकॉर्ड्स को जानते हैं...

Image Credit : सोशल मीडिया

एशिया कप में भारतीय खिलाड़ी की बेस्ट बॉलिंग

मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका। एशिया कप इतिहास में ये किसी भी भारतीय की बेस्ट बॉलिंग है। उनसे पहले ऑफ स्पिनर अरशद अय्युब ने 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ 21 रन देकर 5 विकेट लिए थे
Image Credit : सोशल मीडिया

श्रीलंका के खिलाफ बेस्ट बॉलिंग

सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पाकिस्तान के वकार यूनुस का रिकॉर्ड तोड़ा। वकार ने 1990 में शारजाह के मैदान पर 26 रन देकर 6 विकेट लिए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

एशिया कप फाइनल में सेकंड बेस्ट बॉलिंग

सिराज एशिया कप के फाइनल में 6 विकेट लेने वाले दूसरे ही प्लेयर बने। उनसे पहले श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने 2008 में भारत के ही खिलाफ 13 रन देकर 6 विकेट लिए थे
Image Credit : सोशल मीडिया

सिराज ने 16 ही गेंद पर 5 विकेट लिए

सिराज ने पारी में अपने 5 विकेट महज 16 ही गेंद पर ले लिए। उन्होंने वनडे में सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट लेने के चमिंडा वास के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
Image Credit : सोशल मीडिया

एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय

सिराज ने पहली पारी के चौथे ओवर में 4 रन देकर 4 विकेट लिए। वह वनडे के एक ही ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

Image Credit : सोशल मीडिया

किसी भी फाइनल का सबसे छोटा स्कोर

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ 15.2 ओवर में महज 50 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ये स्कोर किसी भी टूर्नामेंट फाइनल का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले साल 2000 में श्रीलंका ने ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत को ही 54 रन पर ऑल आउट किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

एशिया कप का सबसे छोटा स्कोर

श्रीलंका के नाम एशिया कप के सबसे छोटे स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड भी चढ़ गया। उनसे पहले बांग्लादेश की टीम साल 2000 में पाकिस्तान के खिलाफ 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी
Image Credit : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ श्रीलंका का सबसे छोटा स्कोर

भारत के खिलाफ श्रीलंका टीम पहली बार 50 रन पर ऑल आउट हुई है। इससे पहले टीम इंडिया के खिलाफ श्रीलंका का सबसे छोटा स्कोर भी इसी साल जनवरी में आया था। तिरुवनंतपुरम के मैदान पर श्रीलंका 73 रन बनाकर ऑल आउट हुआ था
Image Credit : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे छोटा स्कोर

भारत के खिलाफ किसी भी टीम का वनडे में सबसे छोटा स्कोर भी बना। श्रीलंका से पहले बांग्लादेश टीम 2014 मीरपुर के मैदान पर 58 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

गेंद बाकी रहते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सबसे तेज जीत हासिल की। श्रीलंका से मिले 51 रन के टारगेट को भारत ने 6.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम ने 263 गेंदें बाकी रहते जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने 2001 में केन्या को 231 गेंदें बाकी रहते हराया था
Image Credit : सोशल मीडिया

वनडे फाइनल में सबसे बड़ी जीत

वनडे फॉर्मेट में किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने गेंदें बाकी रहते सबसे बड़ी जीत दर्ज की। भारत ने 263 गेंदें बाकी रहते मुकाबला जीता। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में इंग्लैंड को 226 गेंदें बाकी रहते ट्राई सीरीज का फाइनल हराया था

Image Credit : सोशल मीडिया

वनडे फाइनल में दूसरी बार 10 विकेट से जीता भारत

टीम इंडिया वनडे टूर्नामेंट के किसी भी फाइनल में दूसरी बार 10 विकेट से जीती है। भारत ने 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई सीरीज फाइनल में 197 रन का टारगेट बगैर विकेट गंवाए हासिल किया था
Image Credit : सोशल मीडिया

10वीं बार 10 विकेट से जीता भारत

भारत ने इसी एशिया कप में दूसरी बार 10 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने नेपाल को भी 10 विकेट के अंतर से हराया था। टीम ने ओवरऑल 10वीं बार वनडे में 10 विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने वेस्टइंडीज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। वेस्टइंडीज ने भी 10 विकेट से 10 वनडे जीते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

गेंदों के हिसाब से सबसे छोटा वनडे फाइनल

गेंदें फेंके जाने के हिसाब से भारत और श्रीलंका के बीच सबसे छोटा वनडे फाइनल हुआ। एशिया कप फाइनल में महज 129 गेंदों का खेल हुआ। भारत ने 37 और श्रीलंका ने 92 गेंदें खेलीं। सबसे छोटे वनडे के हिसाब से ये मैच तीसरे नंबर पर रहा

Image Credit : सोशल मीडिया

2002 के बाद से वनडे में एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज

सोशल मीडिया
Read Now