भारत की विश्व कप जीत के 12 साल पूरे

अमर उजाला

Sun, 2 April 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

दो अप्रैल 2011 का दिन शायद ही किसी भारतीय क्रिकेट फैन को नहीं याद होगा, यह वो दिन है जब टीम इंडिया ने इतिहास रचा था

Image Credit : सोशल मीडिया

2011 में भारत में ही वनडे विश्व कप खेला गया था, टीम इंडिया ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

धोनी के अगुआई में भारत ने क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

फाइनल मुकाबला दो अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े में खेला गया था, धोनी की अगुआई में भारतीय टीम के सामने श्रीलंका की चुनौती थी

Image Credit : सोशल मीडिया

श्रीलंका की कमान कुमार संगकारा संभाल रहे थे और टीम में लसिथ मलिंगा, महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, नुवान कुलसेखरा जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी थे

Image Credit : सोशल मीडिया

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने जयवर्धने के नाबाद 103 रन और संगकारा के 48 रन की बदौलत 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 274 रन बनाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत की ओर से जहीर खान और युवराज सिंह ने दो विकेट लिए थे, जबकि हरभजन सिंह को एक विकेट मिला था

Image Credit : सोशल मीडिया

जवाब में भारतीय टीम ने सातवें ओवर तक वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के विकेट गंवा दिए थे, दोनों को मलिंगा ने आउट किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद गौतम गंभीर और कोहली ने 83 रन और फिर गंभीर और धोनी ने 109 रन की साझेदारी कर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया था

Image Credit : सोशल मीडिया

कोहली 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गंभीर शतक से चूक गए थे और 97 रन बनाकर परेरा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद धोनी और युवराज ने मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी, धोनी 91 रन और युवी 21 रन बनाकर नाबाद रहे थे

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

इस तरह टीम इंडिया ने 1983 के बाद दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था, साथ ही दुनिया में अपनी छाप छोड़ी थी

Video Credit :

पंजाब-कोलकाता मैच में लगा ग्लैमर का तड़का, प्रीति जिंटा ने लूटी महफिल

IPL/BCCI
Read Now