अमर उजाला
Sun, 11 February 2024
2014 में यूएई और अफगानिस्तान के बीच खेले गए वनडे मैच में UAE के खुर्रम खान ने 132 नाबाद रनों की पारी खेली थी। उस वक्त उनकी उम्र 43 वर्ष थी
सनथ जयसूर्या ने 2009 में श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए वनडे मैच में 107 रन बनाए थे। इस मैच के दौरान उनकी उम्र 39 साल थी
WI के दिग्गज क्रिस गेल ने 39 की उम्र में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में 162 रनों की पारी खेली थी
एड जॉयस ने 2018 में आयरलैंड और यूएई के बीच खेले गए मुकाबले में 116 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान जॉयस की उम्र 39 वर्ष थी
इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर ज्योफ्री बॉयकॉट ने 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 39 वर्ष की उम्र में 105 रन बनाए थे
सचिन तेंदुलकर ने 38 की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में 114 रन बनाए थे।
डेविड हेम्प ने 2009 में बरमूडा और केन्या के बीच खेले गए मैच में 102 नाबाद रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनकी उम्र 38 साल थी
तिलकरत्ने दिलशान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 2015 में 104 रन बनाए थे। इस दौरान उनकी उम्र 38 साल थी
सुनील गावस्कर ने 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 103 नाबाद रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनकी उम्र 38 वर्ष थी
काइल कोएट्जर ने 2022 में स्कॉटलैंड और यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 108 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उनकी उम्र 38 वर्ष थी
SA20 जीतकर खुशी नहीं रोक सकीं काव्या मारन, वीडियो आया सामने