अमर उजाला
Thu, 4 May 2023
एक व्यक्ति सिर पर चोट से कोमा में चला गया। परिवार ने डेढ़ साल तक इलाज करवाया और मुगालते में रहे कि बेटे के साथ हादसा हुआ है। अब हादसे का सच सामने आ गया है।
मोगा के गांव मैहना के रवि सिंह के साथ 10 दिसंबर, 2021 को एक हादसा हुआ था। इससे वह कोमा में चला गया था।
डेढ़ साल बाद होश में आकर रवि ने बताया कि उसे जान से मारने की साजिश रची गई थी।
रवि के अनुसार, उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची थी
शादी के बाद रिंपी के अवैध संबंध का रवि ने विरोध किया। इस पर रिंपी ने प्रेमी के साथ मिलकर एक साजिश रची।
10 दिसंबर, 2021 को रवि बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में उसके साले दीप सिंह और बहादुर सिंह ने उसे रोक लिया।
आरोपी उसे एक बंद पड़े पेट्रोल पंप पर ले गए और मारने की नीयत से उसके सिर पर रॉड मार दी।
रवि बेहोश हो गया और फिर कोमा में चला गया। लगभग डेढ़ साल बाद रवि कोमा से बाहर आया और परिवार को सच बताया।
जब रैंप पर अदा दिखाते हुए उतरे डॉक्टर