पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू शादी के बंधन में बंध गए हैं। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू शादी के बंधन में बंध गए हैं। पटियाला के बरादरी स्थित आवास में करण सिद्धू का इनायत रंधावा के साथ आनंद कारज हुआ। गुरुवार शाम को पटियाला के निमराना होटल में रिसेप्शन पार्टी है। इनायत रंधावा पटियाला की ही रहने वाली हैं। इनायत व करण ने ऋषिकेश में सगाई की थी। इनायत के पिता मनिंदर रंधावा फौज में सेवाएं निभा चुके हैं। वह पंजाब रक्षा सेवा भलाई विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर तैनात रहे हैं। जून महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बेटे की सगाई की जानकारी साझा की थी। जून महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बेटे की सगाई की जानकारी साझा की थी।