अमर उजाला
Sat, 27 May 2023
चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज 159 साल का है।
यह कॉलेज 1864 में बतौर गवर्नमेंट कॉलेज-लाहौर में शुरू हुआ था तब कॉलेज कलकत्ता यूनिवर्सिटी से संबद्ध था।
देश आजाद होने के बाद 1947 में कॉलेज को लुधियाना में स्थापित किया गया था
26 मई, 1953 को कॉलेज को चंडीगढ़ में स्थानांतरित कर दिया गया था
चंडीगढ़ में कॉलेज को सेक्टर-10 के तत्कालीन होटल माउंटव्यू में शुरू किया गया था।
इसके बाद कॉलेज सेक्टर-23 में हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन में स्थानांतरित कर दिया गया।
13 अक्तूबर, 1960 को कॉलेज सेक्टर-11 में अपने वर्तमान के भवन में स्थानांतरित किया गया।
ली कार्बूजिए ने वर्तमान भवन को 700 छात्रों के अनुसार डिजाइन किया था
हरियाणा में सावन सा बरस रहा जेठ