अमर उजाला
Sat, 20 May 2023
पंजाब के मोगा का रंसीकला एक मॉडल गांव है।
गांव के सरपंच प्रीत इंदरपाल सिंह मिंटू हैं।
इस गांव की खासियत है कि यहां पानी का दुरुपयोग नहीं होता।
पूरे गांव में अंडर ग्राउंड सीवरेज सिस्टम है। सीवरेज का पानी ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट होकर खेती में इस्तेमाल किया जाता है।
गांव में रोजाना 4 लाख लीटर सीवरेज का पानी ट्रीट करके इस्तेमाल किया जाता है।
रंसीकला पंजाब का पहला गांव है, जहां सीवरेज के पानी से खेती होती है।
यहां बनी महाराजा रंजीत सिंह लाइब्रेरी में किताब पढ़ने वालों को पैसे दिए जाते हैं।
गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए लोगों को प्लास्टिक के बदले चीनी-गुड़ और चावल दिया जाता है।
सचिवालय में मिला 2.31 करोड़ और सोना किसका?