अमर उजाला
Sun, 7 May 2023
भाजपा के सबसे कम उम्र के विधायक भव्य बिश्नोई की आईएएस अफसर परी बिश्नोई के साथ सगाई हुई है।
परी बिश्नोई आईएएस हैं और राजस्थान के अजमेर जिले की रहने वाली हैं।
भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के पोते हैं और आदमपुर से विधायक हैं।
दो मई को परी और भव्य की सगाई हुई थी
अब दोनों का प्री वेडिंग शूट हुआ है जिसकी तस्वीरें भव्य ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं।
इस प्री वेडिंग शूट की तस्वीरों में भव्य अपनी मंगेतर को प्रपोज करते दिख रहे हैं
रेत के एक टीले पर हुए इस शूट में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। भव्य सफेद कुर्ते में और परी लाल सूट में हैं।
परी बिश्नोई के पिता मनीराम बिश्नोई एडवोकेट हैं और उनकी मां सुशीला बिश्नोई अजमेर में जीआरपी थानाधिकारी हैं।
पवित्र गुफा में पूर्ण रूप में प्रकट हुए बाबा बर्फानी