अमर उजाला
Wed, 10 May 2023
अभिनेता दिलजीत दोसांझ और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के लिए लुधियाना की अदालत से राहत भरी खबर है।
उनकी आने वाले फिल्म 'चमकीला' पर लगी रोक को लुधियाना की अदालत ने हटा लिया है। इम्तियाज अली फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
अमर सिंह चमकीला पंजाब के मशहूर गायक थे। चमकीला और अमरजोत कौर के जीवन पर ही यह फिल्म बनी है।
दिवंगत प्रोड्यूसर गुरदेव सिंह रंधावा के बेटे इशजीत रंधावा और संजोत रंधावा ने अदालत में याचिका दायर की थी।
उनका कहना था कि चमकीला की पत्नी से उनके पिता ने बायोपिक बनाने का अधिकार लिया था। मगर समय सीमा तय नहीं की थी।
श्रीनाथ के दरबार पहुंचे PM मोदी