अमर उजाला
Fri, 28 April 2023
अगर हौसले बुलंद हो तो रास्ते में आने वाली लाख कठिनाईयां भी आपको मंजिल हासिल करने से रोक नहीं सकती।
पंजाब के अबोहर के गांव झोरडखेड़ा के तीन फुट के श्योपत दादा के हौसले भी बुलंद हैं।
तीन फुट होने के बावजूद श्योपत दादा आईएएस बनने का सपना पूरा करने में जुटे हैं।
27 साल के श्योपत दादा ग्रेजुएशन पूरी कर आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
श्योपत दादा के परिवार में उनकी पांच बहने हैं। वे दो भाई हैं। श्योपत के पिता दौलतराम मजदूरी करते हैं।
श्योपत की तीन बहनें विवाहित हैं, जो उसकी पढ़ाई का खर्च उठाती हैं। वह श्रीगंगानगर के कोचिंग संस्थान से कोचिंग ले रहे हैं।
श्योपत का कहना है कि लोग उसे कम कद होने का ताना मारते हैं, लेकिन वह इनकी परवाह नहीं करता।
श्योपत आईएएस बनकर दिखाना चाहता है कि शरीर की लंबाई भले ही कम हो लेकिन दिमाग की सोच लंबी होनी चाहिए।
35 की उम्र के बाद शुरु कर दें इन योगासनों का अभ्यास