अमर उजाला
Mon, 2 October 2023
एथलीट हरमिलन बैंस की सोशल मीडिया पर पहचान क्वीन की है। वह पंजाब के होशियारपुर जिले के माहिलपुर कस्बे की रहने वालीं हैं। आइये जानते हैं हरमिलन बैंस के बारे में...
चीन में हो रहे एशियाई खेलों में 1500 मी. में रजत पदक जीतकर हरमिलन ने देश का नाम रोशन किया। उनके पिता अमनदीप सिंह ने 1996 में एसएएफ खेलों में 1500 मी. में रजत पदक जीता था।
हरमिलन की मां माधुरी ने 2002 में बुसान एशियाई खेलों में 800 मी. में रजत पदक जीता था और 2004 में पाकिस्तान में आयोजित एसएएफ खेलों में 1500 मी. और 800 मी. में स्वर्ण पदक जीता था।
हरमिलन ने अपनी मां अर्जुन अवॉर्डी माधुरी के साथ अभ्यास करना शुरू कर किया था। 2018 में हरमिलन ने 800 और 1500 मी. में राष्ट्रीय सीबीएसई गेम्स में रिकॉर्ड कायम किए थे। ये दो रिकॉर्ड अभी भी उनके नाम हैं।
हरमिलन अपने पिता के साथ 1500 मीटर और अपनी मां के साथ 800 मीटर की प्रैक्टिस करती हैं। एशियाई खेलों से पहले वह चार महीने तक प्रैक्टिस करने यूके गई थीं।
जया किशोरी बोलीं- पहले रामलला टेंट में थे, अब मंदिर में हैं